Home Breaking News Ayodhya: राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश,...

Ayodhya: राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने युवक को पकड़ा सामने आई ये बात

122
0

अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक युवक राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका। युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।

Ayodhya:राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने  युवक को पकड़ा...सामने आई ये बात - Ayodhya: Man Attempts To Offer Prayers  Near Ram Temple's D-1 Gate, Police

थाने में पुलिस और खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ कर रही हैं। उसकी पहचान कश्मीर को शोपिया निवासी अबू अहमद शेख के रूप में हुई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि की। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वह कहां से और कैसे राम मंदिर में पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।