मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी से इनकार करने पर एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। मामला लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़िता ने अब पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के तारापुरी इलाके का है, जहां रुड़की की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद पर अड़ गई।बताया जा रहा है कि युवती और युवक पिछले करीब चार साल से दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान युवक ने शादी का वादा किया और दोनों के बीच संबंध बने।आरोप है कि करीब छह महीने पहले युवक युवती को छोड़कर मेरठ आ गया और उसने अपना फोन भी बंद कर लिया। इसके बाद युवती सीधे उसके घर पहुंची और विरोध जताया।पीड़िता का कहना है कि युवक ने 16 मई 2025 को कोर्ट मैरिज कराने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह मुकर गया। युवती का आरोप है कि उसके कपड़े, जरूरी दस्तावेज और जेवर भी युवक के पास हैंवहीं, युवती ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह घर पहुंची तो युवक के परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसने गला दबाने की कोशिश का भी आरोप लगाया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैपुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप और शादी के वादों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है




