Home Breaking News कोलकाता पहुंचे CM योगी, शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण से पहले एयरपोर्ट...

कोलकाता पहुंचे CM योगी, शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण से पहले एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

8
0

कोलकाता पहुंचे CM योगी, शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं, बंगाल चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद आज सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, इस अवसर पर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में जुटेंगे बड़े नेता

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे, इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, राजनीतिक दृष्टि से यह समारोह बीजेपी के लिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि पहली बार पश्चिम बंगाल में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

Also Read – न्यायिक सेवा अभ्यर्थी को CJI की खास सलाह “BAR जॉइन करो, वकालत करो…”

बंगाल चुनाव में स्टार प्रचारक रहे CM योगी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ बीजेपी के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल थे, उन्होंने राज्यभर में 19 जनसभाएं और तीन रोड शो किए थे, सीएम योगी की सभाओं में भारी भीड़ देखने को मिली थी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया था, बताया जा रहा है कि जिन 22 सीटों पर योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया, उनमें से 19 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली।

यूपी से भी पहुंचे कई बड़े नेता

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल हो रहे हैं, भाजपा ने उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को भी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया है, चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं की मौजूदगी इस समारोह को और खास बना रही है।

बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की इस जीत को पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है, राज्य में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, आज का शपथ ग्रहण समारोह न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी बेहद अहम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here