Home Breaking News अखिलेश यादव के लंबे बालों पर राजभर का हमला, आजम खान और...

अखिलेश यादव के लंबे बालों पर राजभर का हमला, आजम खान और टोटके का किया जिक्र

2
0

चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव ने बढ़ाए बाल? ओम प्रकाश राजभर के बयान से गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है, इसी बीच योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है, राजभर ने अखिलेश यादव के लंबे बालों को लेकर तंज कसते हुए दावा किया कि वह चुनाव जीतने के लिए “टोटकों” का सहारा ले रहे हैं, उनके इस बयान के बाद यूपी की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर हमला

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबा पोस्ट करते हुए लिखा कि अखिलेश यादव चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं और बाल बढ़ाना भी उसी का हिस्सा हो सकता है, उन्होंने लिखा कि आखिर अखिलेश यादव किसके कहने पर बाल बढ़ा रहे हैं — किसी पंडित, ज्योतिषी या फिर किसी मौलाना की सलाह पर? इसकी सच्चाई तो खुद अखिलेश यादव ही बता सकते हैं, राजभर ने अपने पोस्ट में सपा नेताओं माता प्रसाद पांडे और मोहिबुल्लाह नदवी का भी जिक्र किया।

आजम खान और शिवपाल यादव को लेकर भी टिप्पणी

सुभासपा प्रमुख यहीं नहीं रुके। उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेताओं आजम खान और शिवपाल सिंह यादव का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने पुराने नेताओं की सलाह मानना लगभग छोड़ दिया है, राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि आजम खान कम से कम “कव्वालों जैसे बाल” रखने की सलाह नहीं देंगे, उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव ने जमीन पर मेहनत कर राजनीति में पहचान बनाई, न कि टोटकों के सहारे।

Also Read – अखिलेश यादव की पोस्ट से बढ़ी सियासी हलचल, क्या यूपी में टूट जाएगा INDIA गठबंधन?

यूपी चुनाव से पहले तेज हुई सियासी जंग

राजभर के इस बयान को आगामी चुनावों से पहले सियासी हमला माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनावी माहौल बन रहा है, वैसे-वैसे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है हालांकि, ओम प्रकाश राजभर के बयान पर अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

क्या है लंबे बालों का राज?

अखिलेश यादव के नए लुक और लंबे बालों को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है, समर्थक इसे उनका नया स्टाइल बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे चुनावी रणनीति और “टोटके” से जोड़कर देख रहे हैं, अब सपा प्रमुख इस पूरे विवाद पर क्या जवाब देते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here