Home Breaking News प्रतीक यादव को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, शोक में एकजुट दिखा...

प्रतीक यादव को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, शोक में एकजुट दिखा यादव परिवार

8
0

लखनऊ। समाजवादी परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर के बाद बुधवार को प्रदेश की राजनीति और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री

मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया।

प्रतीक यादव के निधन के बाद परिवार और करीबी समर्थकों में गहरा दुख देखा गया। जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैसाकुंड) में किया जाएगा। इसकी जानकारी अपर्णा यादव ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के जरिए साझा की। इस दुखद घड़ी में यादव परिवार एकजुट नजर आया। लखनऊ स्थित अपर्णा यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव , सांसद डिंपल यादव , वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने शोक प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने भी शोक व्यक्त किया। सामाजिक माध्यमों पर लगातार श्रद्धांजलि संदेश साझा किए जा रहे हैं। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, यादव परिवार इस समय गहरे सदमे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here