Home Breaking News जनगणना के लिए घोड़े पर निकले शिक्षक, झारखंड में दिखी अनोखी तस्वीर

जनगणना के लिए घोड़े पर निकले शिक्षक, झारखंड में दिखी अनोखी तस्वीर

6
0

झारखंड में जनगणना के लिए घोड़े पर निकले सहायक शिक्षक, अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

झारखंड के गढ़वा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक सहायक शिक्षक जनगणना कार्य के लिए बाइक या कार के बजाय घोड़े पर सवार होकर अपने कार्यक्षेत्र पहुंचे, इस घटना की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

जनगणना ड्यूटी के लिए घोड़े का सहारा

जानकारी के अनुसार, मुन्ना प्रसाद गुप्ता राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय टाटीदिरी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, भारत सरकार द्वारा उन्हें 16 मई से मकान सूचीकरण एवं जनगणना कार्य में लगाया गया है, उनका कार्यक्षेत्र राजकीय प्राथमिक विद्यालय पनघटवा क्षेत्र निर्धारित किया गया है।

दुर्गम रास्तों और बढ़ते परिवहन खर्चों के बीच शिक्षक ने अपने कार्यस्थल तक पहुंचने के लिए घोड़े का सहारा लिया, जिसकी तस्वीरें अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Also Read – UP Police में ‘रीलबाज’ पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

महंगाई को बताया वजह

मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है, इसी कारण उन्होंने घोड़े को एक किफायती और व्यावहारिक विकल्प के रूप में चुना, उनका कहना है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ईंधन की महंगाई को देखते हुए घोड़े की सवारी उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

घोड़े पर सवार होकर जनगणना कार्य के लिए निकलते शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इसे महंगाई पर व्यंग्य और जमीनी हकीकत का उदाहरण बता रहे हैं, कई यूजर्स ने शिक्षक की सादगी और कार्य के प्रति समर्पण की सराहना की है वहीं, कुछ लोग इसे महंगाई और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की चुनौतियों से जोड़कर देख रहे हैं।

चर्चा का विषय बनी अनोखी पहल

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और बढ़ती महंगाई पर बहस छेड़ दी है, शिक्षक की यह अनोखी पहल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here