Home Bihar बिहार एनकाउंटर पर सियासत गरम: तेजस्वी यादव के आरोपों पर मंत्री दिलीप...

बिहार एनकाउंटर पर सियासत गरम: तेजस्वी यादव के आरोपों पर मंत्री दिलीप जायसवाल का तीखा जवाब

11
0

बिहार में हाल के दिनों में पुलिस द्वारा किए गए हाफ एनकाउंटर को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों के बाद अब बिहार सरकार और बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया है, तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि राज्य में “एक खास जाति को टारगेट करके एनकाउंटर किए जा रहे हैं,” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

तेजस्वी यादव का आरोप

तेजस्वी यादव ने हाल ही में कहा था कि बिहार में लगातार एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ रही हैं और इसमें एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, उन्होंने राज्य में महिलाओं से जुड़ी घटनाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए थे।

Also Read – लोजपा (रामविलास) का यूपी 2027 चुनावी बिगुल: चिराग पासवान के नेतृत्व में 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान

मंत्री दिलीप जायसवाल का पलटवार

तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कड़ा जवाब दिया है, उन्होंने कहा “तेजस्वी यादव को जनता ने नकार दिया है, अपराधी कोई भी हो, उसे सजा दी जाती है, अपराधी की कोई जाति नहीं होती।”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार का फोकस कानून व्यवस्था सुधारने पर है और बिहार को “नए बिहार” की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

“हम जनता के सेवक हैं”

एक प्रशासनिक अधिकारी के निलंबन के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी—सीओ, आरओ, एसपी या डीएम—को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए, उन्होंने कहा—“हम जनता के सेवक हैं, मालिक नहीं।”

बंगाल की राजनीति पर भी बयान

इसी दौरान दिलीप जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य में अपनी पकड़ बनाए रखने में असफल रही हैं और अब वे इस तरह के बयान दे रही हैं, बिहार में एनकाउंटर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव का रूप ले चुका है, जहां तेजस्वी यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं बीजेपी ने इसे पूरी तरह खारिज करते हुए कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई को सही ठहराया है, आने वाले दिनों में यह मुद्दा और भी गरमाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here