Home Bihar राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर सियासत गरम, BJP विधायक मैथिली ठाकुर...

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर सियासत गरम, BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा हमला

4
0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इस्तेमाल किए गए ‘गद्दार’ शब्द पर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है, एनडीए नेताओं ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की है, इसी बीच बिहार बीजेपी की युवा विधायक मैथिली ठाकुर की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जिसने सियासी बहस को और गर्म कर दिया है।

गुरुवार (21 मई 2026) को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए मैथिली ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “हम विपक्ष से क्या उम्मीद कर सकते हैं… एक भाषा का चयन करना बहुत जरूरी है… लेकिन कुछ कारण है इसलिए राहुल गांधी, राहुल गांधी हैं और पीएम मोदी, पीएम मोदी हैं, ये अंतर साफ-साफ लोग भी देख सकते हैं।”

मैथिली ठाकुर के इस बयान को बीजेपी की तरफ से राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला माना जा रहा है, बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष के नेता को अपने शब्दों की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

Also Read – मोगा नशा मुक्ति केंद्र से 30 मरीज फरार, गेट तोड़कर भागे—पुलिस जांच में जुटी

गिरिराज सिंह ने भी साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है और कांग्रेस अब वैसी पार्टी नहीं रही जैसी आजादी के समय थी।

गिरिराज सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को जितनी गालियां इन लोगों ने दी हैं, देश की जनता उतना ही प्यार प्रधानमंत्री मोदी को करती है, राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामलों में बेल पर हैं और जिस भाषा का उन्होंने इस्तेमाल किया, वह नेता प्रतिपक्ष की भाषा नहीं हो सकती।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर संकट में देश के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी देशहित में काम करते रहेंगे।

सियासी बयानबाजी तेज

राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है, बीजेपी जहां राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है, वहीं कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है, आने वाले दिनों में यह विवाद और ज्यादा राजनीतिक रंग ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here