Home Entertainment संजय कपूर की संपत्ति विवाद में नया मोड़, बच्चों की पढ़ाई के...

संजय कपूर की संपत्ति विवाद में नया मोड़, बच्चों की पढ़ाई के खर्च के लिए कोर्ट पहुंचीं प्रिया कपूर

81
0

दिवंगत उद्योगपति Sanjay Kapur की संपत्ति को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के बीच अब उनकी पत्नी Priya Kapur ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। प्रिया कपूर ने अदालत में एक नई एप्लिकेशन दायर कर अपने पति के एम्पलॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) अकाउंट्स तक सीमित एक्सेस देने की मांग की है। उनका कहना है कि यह राशि केवल संजय कपूर और उनकी पूर्व पत्नी Karisma Kapoor के बच्चों समायरा और कियान कपूर की स्कूल फीस और शिक्षा से जुड़े खर्चों के भुगतान के लिए इस्तेमाल की जाएगी।

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को इस याचिका पर औपचारिक नोटिस जारी कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले पर 26 मई 2026 को सुनवाई हुई, जिसमें प्रिया कपूर की ओर से 30 अप्रैल को दिए गए अदालत के अंतरिम आदेश में आंशिक संशोधन और स्पष्टीकरण की मांग की गई।दरअसल, 30 अप्रैल को कोर्ट की कोऑर्डिनेट बेंच ने संजय कपूर की संपत्तियों को लेकर एक अंतरिम आदेश पारित किया था। इस आदेश के तहत उनकी निजी संपत्तियों और कॉर्पोरेट हिस्सेदारी के किसी भी प्रकार के ट्रांसफर, बिक्री या इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी। यह फैसला परिवार के भीतर चल रहे उत्तराधिकार विवाद को देखते हुए लिया गया था।

Also Read- FWICE बैन के बाद पहली बार दिखे Ranveer Singh, एयरपोर्ट पर चुपचाप आए नजर

हालांकि, अदालत ने उस आदेश में कुछ जरूरी पारिवारिक और वैधानिक जरूरतों के लिए सीमित छूट की संभावना भी छोड़ी थी। अब प्रिया कपूर ने अदालत से साफ अनुमति मांगी है कि उन्हें संजय कपूर के EPF फंड से बच्चों की शिक्षा से जुड़े खर्च पूरे करने की इजाजत दी जाए।

अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार, प्रिया कपूर ने 30 अप्रैल के आदेश के क्लॉज 79 के पैरा (बी) और (डी) में बदलाव की मांग की है। उनके वकीलों ने अदालत को भरोसा दिलाया कि निकाली जाने वाली राशि का उपयोग केवल समायरा और कियान कपूर की स्कूल फीस, शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य शिक्षा संबंधी खर्चों के लिए ही किया जाएगा।संजय कपूर की मौत के बाद उनकी कथित 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर परिवार के भीतर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद में प्रिया कपूर, करिश्मा कपूर के बच्चे और संजय कपूर की मां Rani Kapur भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि परिवार के कुछ सदस्यों ने 2025 की एक कथित वसीयत पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि उस वसीयत में डिजिटल और टेक्स्ट से जुड़ी कई गड़बड़ियां हैं, जिसके चलते उसे फर्जी बताया जा रहा है। इसी वजह से हाईकोर्ट ने संजय कपूर की घरेलू संपत्तियों को फिलहाल फ्रीज कर दिया था।

इस पूरे विवाद के समानांतर एक और कानूनी लड़ाई भी चल रही है। रानी कपूर ने पारिवारिक ट्रस्ट को भंग करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रिया कपूर ने उनकी खराब स्वास्थ्य स्थिति का फायदा उठाकर कारोबारी मामलों में नियंत्रण हासिल करने की कोशिश की।

फिलहाल यह हाई-प्रोफाइल मामला देश की न्यायिक और कारोबारी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मामले की मध्यस्थता पूर्व मुख्य न्यायाधीश D. Y. Chandrachud की निगरानी में की जा रही है। आने वाले दिनों में अदालत का फैसला इस विवाद की दिशा तय कर सकता है।