Home bollywood नागा चैतन्य पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, सामंथा से जुड़े दावों पर उठाया सवाल

नागा चैतन्य पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, सामंथा से जुड़े दावों पर उठाया सवाल

96
0

साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी छवि और निजी जीवन से जुड़ा कानूनी मामला है। अभिनेता ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके नाम, तस्वीर और पहचान का इस्तेमाल कर एआई जनरेटेड फर्जी कंटेंट, डीपफेक वीडियो और भ्रामक सामग्री इंटरनेट पर फैलाई जा रही है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है।नागा चैतन्य की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता वैभव गग्गर ने अदालत में कहा कि कई वेबसाइट्स अभिनेता के नाम को आपत्तिजनक और अश्लील सर्च टर्म्स के साथ जोड़कर ट्रैफिक हासिल कर रही हैं। याचिका में दावा किया गया है कि एआई टूल्स, डीपफेक तकनीक, वॉइस क्लोनिंग और डिजिटल मैनिपुलेशन के जरिए अभिनेता से जुड़े फर्जी ऑडियो-वीडियो तैयार किए जा रहे हैं, जिनका व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।


अदालत में अभिनेता की ओर से उन खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट्स का भी जिक्र किया गया, जिनमें उनकी पूर्व पत्नी सामंथा रुथ प्रभु के साथ रिश्तों को लेकर भ्रामक दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह आरोप लगाया गया था कि नागा चैतन्य ने सामंथा को धोखा दिया और उनके करियर को नुकसान पहुंचाया।इस पर अभिनेता की कानूनी टीम ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता या आलोचना का मामला नहीं, बल्कि सुनियोजित ट्रोलिंग और मानहानि है। वकील ने अदालत में कहा, “यह फेयर क्रिटिसिज्म नहीं, बल्कि ट्रोलिंग है।”सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को अधिक जांच-परख का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। वही कुछ ऑनलाइन लिंक और सामग्री को भी अदालत के सामने पेश किया गया। कोर्ट ने एक लिंक को “बॉर्डरलाइन” करार दिया, जबकि नागा चैतन्य की टीम ने कहा कि इस तरह की सामग्री लगातार सामने आ रही है और इसे रोकने के लिए व्यापक आदेश की आवश्यकता है।अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को निर्धारित की है और अंतरिम राहत पर विचार करने के संकेत दिए हैं।