Home Sports News टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार की कप्तानी खत्म, श्रेयस अय्यर बने...

टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार की कप्तानी खत्म, श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

49
0

टी20 विश्व कप 2026 में भारत को चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को बड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने उन्हें टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया है। इतना ही नहीं, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम में भी सूर्यकुमार को जगह नहीं मिली है।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने टीम चयन के बाद बताया कि यह फैसला टीम के भविष्य और अगले टी20 विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विश्व कप जीत के बावजूद चयनकर्ताओं को आने वाले दो वर्षों की योजना पर काम करना है। सूर्यकुमार की हालिया फॉर्म भी इस फैसले की एक अहम वजह रही। अगरकर ने माना कि सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाने का निर्णय आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हाल ही में भारत को विश्व कप खिताब दिलाया था। हालांकि चयन समिति का मानना है कि अब टीम को नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ाने का समय है।

चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताते हुए उन्हें टी20 टीम की कमान सौंपी है। अय्यर ने पिछले कुछ वर्षों में कप्तान और बल्लेबाज दोनों की भूमिका में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उनके नेतृत्व अनुभव और घरेलू तथा फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सफलता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 में नौ पारियों में 242 रन बनाए थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उनके स्थापित आक्रामक स्तर के अनुरूप नहीं माना गया। इसी कारण चयनकर्ताओं ने भविष्य की रणनीति के तहत नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया है।