Home Political news 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को...

6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती

37
0

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट लिखकर आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की राजनीति का दावा करती है, लेकिन राजभर समाज के लोगों के साथ हुई हिंसक घटनाओं और हत्याओं पर चुप्पी साध लेती है.

ALSO READ CJP प्रदर्शन पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बयान, डिजिटल प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग पर जताई चिंता

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पोस्ट की शुरुआत सीधे अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की. उन्होंने लिखा कि PDA की माला जपने वाले नेता राजभर समाज के मुद्दों पर मौन क्यों हैं? उन्होंने दावा किया कि पिछले एक वर्ष में राजभर समाज से जुड़े जिन हत्या के मामलों की चर्चा हुई, उनमें समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई.

इन घटनाओं का किया जिक्र

  1. 26 जनवरी 2025, श्रावस्ती: पूरेमंशाराम गांव में संजय राजभर की हत्या का मामला. राजभर का दावा है कि इसमें एक सपाई का नाम सामने आया.
  2. 16 जनवरी 2026, जौनपुर: खेतासराय क्षेत्र में सुनील राजभर की हत्या के मामले में जीशान के खिलाफ केस दर्ज.
  3. 14 फरवरी 2026, महराजगंज: श्यामदेउरवा में 15 वर्षीय अंकुश राजभर की हत्या का जिक्र, जिसमें रामनरेश यादव का नाम आया.
  4. 28 मार्च 2026, बाराबंकी: टिकैतनगर में आइसक्रीम विक्रेता बबलू राजभर की हत्या का मामला, जिसमें शंकर यादव पर आरोप लगा.
  5. 20 अप्रैल 2026, देवरिया: भटनी क्षेत्र में सूरज राजभर की हत्या का जिक्र, जिसमें अशोक यादव का नाम.
  6. 29 मई 2026, मऊ: हलधरपुर में राजजन्म राजभर की हत्या का मामला, जिसमें रामबदन यादव का