Home Bihar रौशन आनंद के भाई की मौत पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान!...

रौशन आनंद के भाई की मौत पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान! ‘गोली चलती है, हत्या होती है, तो…’

38
0

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया, निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है, इस घटना पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दुख व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और यह बेहद दुखद है, उन्होंने रौशन आनंद और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं, तेजस्वी यादव ने कहा, “हम लोगों को यह खबर मिली है, इस बात का दुख है। हमारी संवेदनाएं रौशन जी और उनके परिजनों के साथ हैं, दुख की इस घड़ी में हम लोग उनके साथ खड़े हैं।”

जांच के बाद ही सामने आएगा सच

प्रिंस यादव की मौत को लेकर उठ रहे सवालों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हत्या का मामला है या किसी अन्य परिस्थिति में उनकी मौत हुई है, उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी उन्होंने कहा, “हत्या हुई है या कैसे मृत्यु हुई है, यह जांच का विषय है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आई है, जहां तक मुझे जानकारी है, जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।”

भारत-नेपाल मिलकर करें गंभीर जांच

Also Read – राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच तेज, अयोध्या पहुंचेगी SIT; 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

तेजस्वी यादव ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार, बिहार सरकार और नेपाल सरकार से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की आपराधिक भूमिका सामने आती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा, “गोली चलती है, हत्या होती है तो यह दुख का विषय है, इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, भारत और बिहार सरकार को नेपाल सरकार के साथ मिलकर गंभीर जांच करनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

बिना सुरक्षा के एयरपोर्ट से निकले तेजस्वी यादव

इस दौरान एक और बात चर्चा का विषय रही, कोलकाता से पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव एयरपोर्ट से अपने आवास के लिए रवाना हुए, लेकिन उनके साथ कोई एस्कॉर्ट वाहन या पुलिस सुरक्षा काफिला दिखाई नहीं दिया, बताया जा रहा है कि सुरक्षा में कटौती के बाद लालू परिवार ने सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है, यही कारण है कि इन दिनों राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी बिना सरकारी सुरक्षा के नजर आ रहे हैं।

मामले पर बनी हुई है नजर

फिलहाल प्रिंस यादव की मौत को लेकर कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं। नेपाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, इस बीच परिवार, समर्थकों और आम लोगों की नजर जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर बनी हुई है।