Home Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच तेज, अयोध्या पहुंचेगी SIT; 15 दिन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की जांच तेज, अयोध्या पहुंचेगी SIT; 15 दिन में आएगी रिपोर्ट

67
0

राम मंदिर में चढ़ावे में कथित अनियमितता और चोरी के आरोपों की जांच अब तेज हो गई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) सोमवार को अयोध्या पहुंचेगा और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाकर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा, सरकार ने एसआईटी को सात दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिन के भीतर अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ से अयोध्या रवाना होगी तीन सदस्यीय टीम

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से तीन सदस्यीय एसआईटी की टीम सुबह रवाना होगी और दोपहर तक अयोध्या पहुंचकर जांच शुरू कर देगी, टीम राम मंदिर परिसर में जाकर संबंधित दस्तावेजों, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का परीक्षण करेगी, जांच दल में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी एस. किरण और विशेष सचिव नील रतन को शामिल किया गया है, इन वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

7 दिन में प्रारंभिक, 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट

Also Read – नेपाल में ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की संदिग्ध मौत पर बोले खान सर, कहा- “साजिश की आशंका, हो उच्चस्तरीय जांच”

उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह जांच में तेजी लाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे, पहले चरण में सात दिनों के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जबकि 15 दिनों के अंदर विस्तृत अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी, श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने इस मामले में राज्य सरकार की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है, उन्होंने कहा कि जिस तेजी से सरकार ने एसआईटी गठित करने का निर्णय लिया है, वह प्रशंसनीय है, उन्होंने बताया कि जांच दल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है, जिसके बाद अयोध्या पहुंचकर अपना कार्य शुरू करेगा।

श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मामले के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं पहला, यदि कोई आपराधिक कृत्य हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दूसरा, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाने चाहिए, उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का विश्वास बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है और इसके लिए ट्रस्ट, समिति तथा जिला प्रशासन पूरी तरह सहयोग करने को तैयार हैं, जिला प्रशासन ने भी जांच में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

जांच पर टिकी सभी की नजर

राम मंदिर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में चढ़ावे से जुड़े कथित घोटाले या अनियमितता के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, अब सभी की नजर एसआईटी जांच पर टिकी है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।