लखनऊ। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर चल रही जांच के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विशेष जांच दल (SIT) ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अपना पक्ष रखने और उपलब्ध साक्ष्य सौंपने के लिए समय दे दिया है।
also read फंस गये मोहन यादव , रातों रात बने स्टार ! इस्तीफा की मांग तेज !

जानकारी के अनुसार, SIT प्रमुख विजय विश्वास पंत ने सांसद संजय सिंह को गुरुवार सुबह 11 बजे बुलाया है। इस दौरान संजय सिंह राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले से जुड़े कथित सबूत जांच टीम को सौंपेंगे।बताया जा रहा है कि सांसद संजय सिंह 20 जून से SIT से मिलने के लिए समय मांग रहे थे। वहीं, उन्होंने हाल ही में इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद SIT ने उन्हें आधिकारिक रूप से बुलाने का निर्णय लिया।अब सभी की निगाहें कल होने वाली इस मुलाकात पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि संजय सिंह द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज और साक्ष्य जांच की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। SIT भी मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






