Home Breaking News ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘सपा समर्थक...

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘सपा समर्थक सत्ता में आने का इंतजार कर रहे हैं’

36
0

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है, सोमवार को सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में राजभर ने सपा पर कई गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि पार्टी के समर्थक सत्ता में वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

राजभर ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कुछ समर्थक सत्ता मिलने के बाद प्रदेश में पुराने हालात लौटाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि एक वर्ग लाठियां तैयार कर रहा है, जबकि दूसरा चाकू और तलवारों को धार दे रहा है हालांकि, उन्होंने अपने इन आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य सार्वजनिक नहीं किया।

बहुजन समाज को लेकर किया बड़ा दावा

Also Read – राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने की आज आखिरी तारीख, अब क्या करेगा लालू परिवार?

ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि यदि समाजवादी पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे अधिक निशाना गैर-यादव पिछड़े और बहुजन समाज के लोगों को बनाया जाएगा, उन्होंने पाल, प्रजापति, बिंद, केवट, मल्लाह, राजभर, निषाद, मांझी, दर्जी, तेली, लोनिया, फकीर और बंजारा समेत कई समुदायों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इन वर्गों के लोगों के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की आशंका है, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सपा समर्थक बहुजन समाज की जमीनों और संपत्तियों पर कब्जा करने की योजना बना रहे हैं, राजभर ने कहा कि बहुजन समाज अब पहले की तुलना में अधिक जागरूक है और ऐसे किसी प्रयास को सफल नहीं होने देगा।

2027 चुनाव को लेकर भी किया दावा

अपने पोस्ट के अंत में राजभर ने समाजवादी पार्टी को राजनीतिक चुनौती देते हुए कहा कि पार्टी को 2017 और 2022 की तरह 2027 के विधानसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ेगा, उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में सपा को प्रदेश की जनता पूरी तरह नकार देगी, गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है, विभिन्न दल एक-दूसरे पर तीखे आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, फिलहाल समाजवादी पार्टी की ओर से ओम प्रकाश राजभर के इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।