Home Bihar राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने की आज आखिरी तारीख, अब...

राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने की आज आखिरी तारीख, अब क्या करेगा लालू परिवार?

38
0

राबड़ी देवी के सरकारी आवास खाली करने की आज आखिरी तारीख, डेडलाइन खत्म होने के बाद सबकी नजर अगले कदम पर

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी अंतिम नोटिस की समयसीमा सोमवार (29 जून) को समाप्त हो रही है। ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि डेडलाइन खत्म होने के बाद राबड़ी देवी और उनका परिवार क्या कदम उठाता है।

डेडलाइन से एक दिन पहले रविवार को 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से सामान हटाने का काम पूरे दिन जारी रहा, अधिकांश सामान पटना के कौटिल्य नगर स्थित लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के निजी आवास में शिफ्ट किया गया। हालांकि, वहां निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है।

आवंटित सरकारी आवास में नहीं पहुंचा सामान

भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में 39, हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था, बावजूद इसके, अब तक वहां कोई सामान शिफ्ट नहीं किया गया है, राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि यदि 10, सर्कुलर रोड का आवास खाली किया जाता है तो लालू परिवार अस्थायी रूप से तेजस्वी यादव के 1, पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में रह सकता है।

मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित हो चुका है बंगला

Also Read – सीएम योगी आज पीलीभीत और मुरादाबाद दौरे पर, विभिन्न परियोजनाओं की देंगे सौगात

भवन निर्माण विभाग ने 22 जून को जारी नोटिस में बताया था कि 10, सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को 27 मई 2026 के आदेश के तहत डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित किया जा चुका है, लेकिन राबड़ी देवी द्वारा आवास खाली नहीं किए जाने के कारण मंत्री अब तक वहां प्रवेश नहीं कर सके हैं।

कई बार भेजा गया था नोटिस

विभाग के अनुसार, राबड़ी देवी को 15 दिसंबर 2025 को पहली बार आवास खाली करने का अनुरोध किया गया था, इसके बाद 17 अप्रैल 2026, 29 मई 2026 और 3 जून 2026 को भी नोटिस जारी किए गए, अंतिम नोटिस में सात दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया गया था और समयसीमा का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी, अब डेडलाइन समाप्त होने के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि राबड़ी देवी स्वेच्छा से आवास खाली करती हैं या भवन निर्माण विभाग आगे की प्रशासनिक कार्रवाई करता है।