Home Breaking News एटा: सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; CM...

एटा: सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौत; CM योगी ने लिया संज्ञान

46
0

एटा में भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल हो गए, हादसा बागवाला थाना क्षेत्र के कीलर मऊ के पास उस समय हुआ, जब खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी एक रोडवेज बस के पास इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सड़क किनारे खड़े यात्रियों को ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस फर्रुखाबाद के नवाबगंज से नई दिल्ली जा रही थी, रास्ते में तकनीकी खराबी आने के कारण बस कीलर मऊ के पास रुक गई। चालक और परिचालक बस को ठीक करने में जुटे थे, जबकि अधिकांश यात्री बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रक ने बस और उसके पास खड़े यात्रियों को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पांच लोगों की मौत, 11 घायल

इस हादसे में रमेश, शैलेश, सुखराम, सत्येंद्र और प्रभाकर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं घायल हुए 11 यात्रियों को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम घायलों की निगरानी कर रही है।

Also Read – बृजभूषण शरण सिंह पर फैसला 3 अगस्त को, रेसलर्स यौन उत्पीड़न केस की सुनवाई पूरी

CM योगी ने लिया घटना का संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है, उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों से संवाद कर हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा है, मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही एटा के जिलाधिकारी अरविंद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इला मारन समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई हादसे की पूरी घटना

घायल यात्री आनंद सिंह ने बताया कि वह नवाबगंज (फर्रुखाबाद) से दिल्ली जा रहे थे। बस खराब होने के बाद करीब 30 से 40 यात्री सड़क किनारे खड़े थे, इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस और यात्रियों को टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया, फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here