Home Breaking News Agra Bathroom Murder Case: 45 दिन तक बाथरूम की फर्श के नीचे दफन...

Agra Bathroom Murder Case: 45 दिन तक बाथरूम की फर्श के नीचे दफन रहा पति, पत्नी गिरफ्तार; सनसनीखेज खुलासे से दहला आगरा

56
0

Agra Bathroom Murder Case: अभी केतन-सिया मामला थमा ही नहीं था, कि अब उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 45 दिन से लापता एक शख्स का शव उसके ही घर की बाथरूम में दफन मिला। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे मामले की पूछताछ की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला   

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है। जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया। पत्नी और परिवार ने जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसी का शव 45 दिन बाद अपने ही घर की बाथरूम से मिला। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने घर के बाथरूम की फर्श को तुड़वाया जिसके तो नीचे से पति सुरेंद्र शर्मा का शव बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि, जांच के दौरान पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगा, जिसके बाद बाथरूम की फर्श को खोदा गया।  शव मिलने के बाद पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में अभी कई ओर खुलासे होने की भी उम्मीद है। 

18 मई से लापता था पति

ये पूरा मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की प्राची टावर चौकी इलाके स्थित रेणुका धाम कॉलोनी का है। जहां रहने वाले 44 वर्षीय सुरेंद्र कुमार शर्मा 18 मई से लापता थे। पत्नी परिवार के साथ मिलकर उनकी तलाश करने में मदद कर रही थी। वहीं उसकी पत्नी रूबी लोगों से कहती रही की उसका पति कहीं चले गए हैं जल्द वापस आ जाएंगे। इसके बाद 26 मई को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। 

ऐसे खुला राज 

जानकारी के अनुसार, जांच और पुछताछ के दौरान कई बातें मेल नहीं खा रही थीं। शुक्रवार को पुलिस एक पुराने मामले को लेकर फिर घर पहुंची। जहां पत्नी का व्यवहार पुलिस को संदिग्ध लगा। इसी बीच मृतक के भाई अनिल शर्मा ने भी पुलिस को कुछ जानकारियां दीं। इसके बाद पुलिस ने फिर से घर की तलाशी ली।

बाथरूम के नए फर्श ने बढ़ाया शक

तलाशी के दौरान पुलिस की नजर बाथरूम में बनी नई फर्श पर पड़ी। जिसे देख पुलिस का शक और गहरा हो गया। इसके  बाद बाथरूम के फर्श की खुदाई कराई गई। खुदाई के दौरान नीचे से सुरेंद्र कुमार शर्मा का शव बरामद हुआ। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जब फिर से पूछताछ की तो पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना से पहले ही बाथरूम का काम कराने के लिए मिस्त्री और मजदूर बुला लिया था। फिलहाल हत्या की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं मृतक के भाई अनिल शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र शराब पीने का आदी था। जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here