Home Uttarakhand news आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रवासी उत्तराखण्डियों से...

आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रवासी उत्तराखण्डियों से करेंगे संवाद

62
0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वह मुंबई में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और प्रवासी उत्तराखण्डियों के साथ संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे मुंबई के दि ओबेरॉय होटल, नरीमन प्वाइंट पहुंचेंगे। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

शाम 6 बजे नवी मुंबई के वाशी स्थित सिडको एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रवासी उत्तराखण्डियों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उत्तराखंड के समग्र विकास पर चर्चा होगी। साथ ही प्रदेश से बाहर रह रहे उत्तराखण्डियों से जुड़ाव को और मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री का यह महाराष्ट्र दौरा राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे प्रवासी उत्तराखण्डियों से संपर्क मजबूत करने और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को उनके बीच पहुंचाने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here