Home Breaking News मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला: टेंट लगाकर 200 लोगों को...

मुजफ्फरनगर में धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला: टेंट लगाकर 200 लोगों को ईसाई बनाने का आरोप, 14 नामजद पर केस दर्ज

65
0

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार को धर्म परिवर्तन से जुड़ा एक बड़ा और सनसनीखेज मामला सामने आया है, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव में कथित तौर पर सैकड़ों हिंदू लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कराने की कोशिश का आरोप लगाया गया है, सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से सात पुरुष और पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनके पास से तीन बाइबल की किताबें और कुछ आईडी कार्ड भी बरामद किए गए हैं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस मामले में पुलिस ने कुल 14 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इनमें राशिद, मनीष, संजीव, संगीता, पूजा, मोनू, आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, कनक, शीशपाल और प्रवीण शामिल हैं, इन सभी पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Also Read – राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: राजनीतिक बयानबाज़ी तेज, पुलिस जांच में नए खुलासे और ट्रस्ट बैठक पर सबकी नजर

बजरंग दल का आरोप: लालच देकर कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन

बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी का आरोप है कि जड़ौदा गांव में एक गोदाम में टेंट लगाकर धर्म परिवर्तन की गतिविधियां चल रही थीं, उन्होंने दावा किया कि लगभग 200 लोगों को इलाज, आर्थिक सहायता और पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था, उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को 50,000 से 60,000 रुपये तक दिए जा रहे थे और इलाज के नाम पर भी उन्हें आकर्षित किया जा रहा था।

पुलिस का बयान

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लोगों को प्रलोभन देकर कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था, उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 16 लोगों के नाम सामने आए हैं और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है, हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और बरामद दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here