Home Accident चकराता में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,...

चकराता में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 3 घायल

46
0

देहरादून। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर कलेथा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहिया भेजा गया।

डॉक्टरों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुई कार का नंबर UP15DB 8712 बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here