Home Bihar उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर का बीजेपी पर तीखा वार, हनुमान जी...

उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर का बीजेपी पर तीखा वार, हनुमान जी के मुद्दे पर साधा निशाना

30
0

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी पर बरसे प्रशांत किशोर, बोले- ‘हनुमान जी का अपमान करने वालों को जनता देगी जवाब’

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पदयात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए कहा कि “अपने स्वार्थ के लिए हनुमान जी का अपमान करने वाली बीजेपी को बांकीपुर की जनता सजा देगी।”

बीजेपी की यात्रा को लेकर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि हाल ही में बीजेपी प्रत्याशी की एक यात्रा के दौरान हनुमान जी का वेश धारण किए एक व्यक्ति से पार्टी का झंडा लेकर नृत्य कराया गया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आस्था का अपमान है।

उन्होंने कहा, “चार दिन पहले हनुमान जी का रूप धारण किए व्यक्ति से बीजेपी का झंडा लगवाकर नचवाया गया, इतना अहंकार हो गया कि खुद रथ पर बैठे हैं और हनुमान जी के रूप में सजे व्यक्ति से झंडा उठवाकर नचवा रहे हैं।” इसके बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या ऐसे लोगों को जनता सबक नहीं सिखाएगी।

बांकीपुर में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

Also Read – अयोध्या-बस्ती को सीएम योगी की बड़ी सौगात, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव इस बार काफी दिलचस्प माना जा रहा है। बीजेपी ने अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा कुमारी को मैदान में उतारा है, जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर भी चुनाव लड़ रहे हैं, हालांकि उनका नामांकन 13 जुलाई को प्रस्तावित है।

13 जुलाई को करेंगे नामांकन

जन सुराज पार्टी के अनुसार, प्रशांत किशोर 13 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे, इसके पहले वह लगातार पदयात्रा, रोड शो और जनसंपर्क अभियान के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं और स्थानीय मुद्दों को लेकर समर्थन मांग रहे हैं।

बीजेपी का रहा है मजबूत गढ़

बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है, इस सीट से नितिन नवीन लगातार पांच बार विधायक चुने गए, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने सीट खाली कर दी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है, इससे पहले इस सीट का प्रतिनिधित्व उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भी कर चुके हैं, उपचुनाव को लेकर सभी प्रमुख दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है, आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here