सीएम योगी आज अयोध्या और बस्ती को देंगे ₹937 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या और बस्ती के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान वह दोनों जिलों में कुल ₹937 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, मुख्यमंत्री विभिन्न जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता एवं प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे।
अयोध्या में ₹432.70 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे अयोध्या जिले के सोहावल पहुंचेंगे, यहां वह बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान के पिता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण करेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री ₹432.70 करोड़ की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, कार्यक्रम के दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बस्ती के लिए रवाना होंगे।
बस्ती में ₹504.34 करोड़ की 77 परियोजनाओं की सौगात
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री बस्ती जिले के हरैया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचेंगे, यहां वह ₹27 करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय, हरैया के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे, इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे, इसके बाद मुख्यमंत्री विधानसभा कप्तानगंज और हरैया क्षेत्र के लिए ₹504.34 करोड़ की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र और सहायता सामग्री भी वितरित करेंगे, बस्ती में उनकी जनसभा भी प्रस्तावित है, अयोध्या और बस्ती के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह अन्य निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।






