Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » सपा की महिला साइकिल यात्रा को लेकर पुलिस से भिड़ीं सीमा राजभर, ओमप्रकाश राजभर पर लगाए गंभीर आरोप
    Political news

    सपा की महिला साइकिल यात्रा को लेकर पुलिस से भिड़ीं सीमा राजभर, ओमप्रकाश राजभर पर लगाए गंभीर आरोप

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की ओर से गुरुवार को प्रस्तावित महिला साइकिल यात्रा को लेकर गाजीपुर में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस देखने को मिली। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद भी सपा कार्यकर्ता लोहिया भवन पहुंचे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर को भी शामिल होना था।

    प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम के स्वरूप में बदलाव किया गया और महिला सभा की ओर से सीमित संख्या में महिलाओं के साथ साइकिल यात्रा निकालने का प्रयास किया गया। इस दौरान सीमा राजभर कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल लेकर आगे बढ़ती नजर आईं, जबकि पुलिसकर्मी उन्हें रोकने के लिए पीछे-पीछे चलते रहे। कई स्थानों पर पुलिस ने साइकिल यात्रा को रोकने का प्रयास किया, जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस भी हुई।

    साइकिल यात्रा के समापन के बाद सीमा राजभर ने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने ओमप्रकाश राजभर के दबाव में कार्यक्रम की अनुमति रद्द की है। इसी दौरान उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।

    सीमा राजभर ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार छात्रों की मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जंतर-मंतर से जुड़े मामले में सुनवाई से इनकार किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब हर जगह भाजपा के लोग हैं, तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा?

    गाजीपुर में सपा की महिला साइकिल यात्रा को अनुमति नहीं मिलने और पुलिस की रोक-टोक के बाद यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से भी चर्चा में रहा। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई बहस का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Ghazipur Ghazipur News Lohia Bhawan OM Prakash Rajbhar POLITICAL NEWS samajwadi party Seema Rajbhar Seema Rajbhar Statement SP Mahila Sabha SP Protest up news UP politics Uttar Pradesh politics Women Cycle Rally
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleचंदौली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 3600 शीशी कोडीन कफ सिरप बरामद
    Next Article सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला “आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्थावान बनने का ठेका ले रहे”
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    Gorakhpur News: छठ महापर्व को लेकर नगर निगम अलर्ट, गोरक्षघाट पर महापौर और नगर आयुक्त ने किया श्रमदान

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.