Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » जौहर यूनिवर्सिटी कार्रवाई पर बोले मंत्री धर्मपाल सिंह “कानून कर रहा अपना काम”
    Political news

    जौहर यूनिवर्सिटी कार्रवाई पर बोले मंत्री धर्मपाल सिंह “कानून कर रहा अपना काम”

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं रामपुर प्रभारी धर्मपाल सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। रामपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि सरकार किसी के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई नहीं कर रही है। जो भी कार्रवाई हो रही है, वह पूरी तरह कानून के दायरे में है।

    कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, “कानून अपना काम कर रहा है। कानून में जो होगा, वही पूरा होगा। किसी पर भी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं होगी।” उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास को गति देना और आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना है।

    जौहर यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर धर्मपाल सिंह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन और हड़ताल करना लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं विरोध कर रहे हैं, उनसे मुलाकात कर उनकी मांगों और समस्याओं को सुना जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की बात सुनने के लिए तैयार है और उनकी मांगों को समझने के बाद उचित स्तर पर विचार किया जाएगा।

    जौहर यूनिवर्सिटी मामले में एक ओर जहां प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर छात्र भी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में रामपुर प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह का यह बयान सरकार के रुख को स्पष्ट करने वाला माना जा रहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई कानून के अनुसार है और इसमें किसी प्रकार की बदले की भावना नहीं है। साथ ही, उन्होंने विरोध कर रहे छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनने की बात कही है।

    Administrative Action Cabinet Minister Dharampal Singh Jauhar University Law Will Take Its Course Mohammad Ali Jauhar University Protest Rampur Rampur In-Charge Rampur news Student Protest uttar pradesh government Yogi Government
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleअतीक अहमद, अशरफ और शाइस्ता पर बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में 345 करोड़ की 18 संपत्तियां जब्त
    Next Article परीक्षा में धांधली पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, कैबिनेट ने सख्त कानून को दी मंजूरी
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    दीपावली पर यूपी रोडवेज का रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.