Home Political news ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, पूछा- धर्मेंद्र प्रधान यादव होते...

ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, पूछा- धर्मेंद्र प्रधान यादव होते तो क्या इस्तीफा मांगते?

42
0

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव से सवाल किया कि अगर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जाति कुर्मी की जगह यादव होती, तो उनका रुख क्या होता?

ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मित्र, अखिलेश यादव जी, आपसे एक प्रश्न है। अगर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र जी की जाति ‘कुर्मी’ की जगह ‘यादव’ होती, तो आपका रुख क्या होता? क्या आप इस्तीफा मांगते या उनका बचाव करते? आपके उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी, मित्र।”

राजभर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब धर्मेंद्र प्रधान को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अपने बयान के जरिए राजभर ने अखिलेश यादव पर जाति आधारित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनके रुख पर सवाल खड़ा किया है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर सपा और सुभासपा के बीच जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here