Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » ‘तिरंगा संगीत समारोह’ से गूंजेगा उत्तर प्रदेश, राष्ट्र नायकों का होगा सम्मान; सभी 75 जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    ‘तिरंगा संगीत समारोह’ से गूंजेगा उत्तर प्रदेश, राष्ट्र नायकों का होगा सम्मान; सभी 75 जिलों में होंगे भव्य कार्यक्रम

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 6 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के तहत उत्तर प्रदेश में पहली बार बड़े स्तर पर ‘तिरंगा संगीत समारोह’ (तिरंगा कॉन्सर्ट) आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को सम्मान देना तथा नई पीढ़ी में देशप्रेम का संस्कार विकसित करना है।

    डबल इंजन सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत इस वर्ष प्रदेश के 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला और तिरंगा संगीत समारोह जैसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    तिरंगा संगीत समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। कार्यक्रमों में वंदे मातरम्, तिरंगा गान, देशभक्ति गीत, नृत्य और सामूहिक राष्ट्रभक्ति प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसमें स्कूलों के छात्र-छात्राएं, पुलिस बैंड, आर्मी बैंड और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से देशभक्ति का माहौल बनाएंगे। साथ ही विभिन्न युद्धों और स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीर जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

    सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इन आयोजनों में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों, शिक्षण संस्थानों, वरिष्ठ नागरिकों, एनसीसी, एनएसएस और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सके।

    राजधानी लखनऊ में तिरंगा संगीत समारोह 1090 चौराहा, हजरतगंज, घंटाघर चौक, जनेश्वर मिश्र पार्क, एमरॉल्ड मॉल और लुलु मॉल सहित कई प्रमुख स्थानों पर आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। यहां देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिलेगा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही निर्देश दिए हैं कि 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य रूप से प्रसारण किया जाए। उनका कहना है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य केवल तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का बोध कराना भी है।

    Cultural Events Culture Department Har Ghar Tiranga Independence Day 2026 india news Indian Army Band lucknow National Anthem Patriotism Police Band Shaheed Samman Tiranga Concert Tiranga Mahotsav Tiranga Music Concert up news uttar pradesh government Uttar Pradesh News Vande Mataram yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleसुष्मिता मुखर्जी का बड़ा खुलासा: 1 करोड़ के कर्ज ने कराया C-ग्रेड फिल्मों में काम, बोलीं- ‘मजबूरी में आत्मा बेचनी पड़ी’
    Next Article राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों को बड़ी सौगात देंगे सीएम योगी
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.