Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » हरकी पैड़ी से तेजस्वी सूर्या ने उठाई कांवड़, युवाओं से बोले- संयम और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं
    Uttarakhand news Uttrakhand

    हरकी पैड़ी से तेजस्वी सूर्या ने उठाई कांवड़, युवाओं से बोले- संयम और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाएं

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने हरिद्वार की प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां गंगा का आशीर्वाद लेकर कांवड़ उठाई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी कांवड़ यात्रा की शुरुआत की।

    तेजस्वी सूर्या सैकड़ों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार से ऋषिकेश स्थित स्वर्गाश्रम के शिव गंगा घाट तक पैदल यात्रा करेंगे। यहां पहुंचकर वे भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।

    मीडिया से बातचीत में तेजस्वी सूर्या ने कहा कि वह दक्षिण भारत के कर्नाटक से आते हैं और पिछले तीन-चार वर्षों से सावन के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं को कांवड़ यात्रा करते हुए देखते रहे हैं। उनके मन में भी इस पवित्र यात्रा में शामिल होने की इच्छा थी। इस वर्ष भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

    तेजस्वी सूर्या ने कांवड़ यात्रा को दुनिया का सबसे बड़ा युवा संगम बताते हुए कहा कि यह यात्रा किसी आयोजक या शुल्क के आधार पर नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और भक्ति की भावना से आगे बढ़ती है। इस यात्रा में जाति, ऊंच-नीच, आर्थिक स्थिति और राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर करोड़ों युवा एक साथ शामिल होते हैं।

    उन्होंने कहा कि आज का भारतीय युवा एक हाथ में देश की समृद्ध विरासत और दूसरे हाथ में इनोवेशन एवं उज्ज्वल भविष्य की सोच लेकर विकसित भारत के निर्माण के लिए समर्पित है।

    तेजस्वी सूर्या ने देश के युवाओं से खास अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिस तरह संयम, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस का पालन किया जाता है, उसे केवल सावन के महीने तक सीमित नहीं रखना चाहिए। युवाओं को इन गुणों को पूरे वर्ष अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

    bjp BJYM Ganga haridwar HarKiPauri Kanwar KanwarYatra LordShiva Mahadev SanatanDharma Sawan TejashwiSurya uttarakhand Youth
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleकांवड़ मार्गों पर दौड़ रहीं बाइक एंबुलेंस, मिनटों में मिल रहा उपचार
    Next Article बुर्के में कांवड़ लेकर निकलीं दो मुस्लिम महिलाएं, बोलीं- सनातन में महिलाओं को मिलता है सम्मान
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    Uttarkashi Winter Tourism Conclave 2026: दिसंबर में होगा विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव, अल्पज्ञात पर्यटन स्थलों को मिलेगी नई पहचान

    November 13, 2026

    यमुनोत्री धाम के कपाट छह माह के लिए बंद, 8.84 लाख श्रद्धालुओं ने किए मां यमुना के दर्शन

    November 11, 2026

    लोकतंत्र को अराजकता और अस्थिरता की आग में झोंकने का प्रयास कर रहा विपक्ष: सीएम योगी

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.