Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » पंजाब में नशे के खिलाफ जनआंदोलन तेज, 39 हजार से ज्यादा पुलिस-जन बैठकें
    PUNJAB

    पंजाब में नशे के खिलाफ जनआंदोलन तेज, 39 हजार से ज्यादा पुलिस-जन बैठकें

    Cheshta SinghBy Cheshta SinghAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Filmitics
    पंजाब में नशे के खिलाफ जनआंदोलन तेज, 39 हजार से ज्यादा पुलिस-जन बैठकें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़। पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम अब सिर्फ नशा तस्करों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं रही है। पंजाब पुलिस ने अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के लिए गांवों, शहरों, वार्डों और शिक्षण संस्थानों में बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू किया है।

    39 हजार 236 पुलिस-जन बैठकें

    पंजाब पुलिस के अनुसार, 1 मार्च 2025 से 5 अगस्त 2026 तक राज्यभर में कुल 39 हजार 236 पुलिस-जन बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का उद्देश्य आम लोगों को नशे के खिलाफ अभियान से जोड़ना और नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है।

    सबसे ज्यादा 25 हजार 328 बैठकें विलेज डिफेंस कमेटियों और वार्ड डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ आयोजित की गईं। लोगों को अपने क्षेत्र में नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने, युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा पीड़ितों को उपचार एवं नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया गया।

    1.25 लाख स्वयंसेवक अभियान से जुड़े

    पंजाब में इस समय करीब 13 हजार विलेज डिफेंस कमेटियां सक्रिय हैं। इन कमेटियों से लगभग 1 लाख 25 हजार स्वयंसेवक जुड़े हुए हैं। इनमें गांवों के बुजुर्ग, सेवानिवृत्त सैनिक, पूर्व पुलिसकर्मी, शिक्षक और समाज के अन्य सम्मानित नागरिक शामिल हैं।

    युवाओं पर विशेष फोकस

    नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए पंजाब पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान 10 हजार 605 जागरूकता बैठकें आयोजित की गईं। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली और गलत संगत से बचने के बारे में जानकारी दी गई।

    इसके अलावा युवाओं के साथ 3 हजार 303 संपर्क बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध लोगों ने युवाओं से सीधे संवाद किया और नशा मुक्ति, उपचार एवं पुनर्वास से जुड़ी जानकारी साझा की।

    समाज की भागीदारी जरूरी: DGP गौरव यादव

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून लागू करने या तस्करों की गिरफ्तारी से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए समाज के हर वर्ग की बराबर भागीदारी जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन स्थायी सफलता तभी मिलेगी जब आम लोग भी जागरूक होकर इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।

    गांव से हर वार्ड तक पहुंच

    पंजाब पुलिस अब नशा विरोधी अभियान को गांवों से लेकर शहरी वार्डों और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचा रही है। पुलिस का मानना है कि कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और सामाजिक भागीदारी ही नशे के खिलाफ अभियान को लंबे समय तक प्रभावी बना सकती है।

    Anti Narcotics Campaign Drug Free Punjab Drug Trafficking Gaurav Yadav Punjab Anti Drug Campaign Punjab DGP Gaurav Yadav Punjab Drug Campaign PUNJAB NEWS Punjab Police Village Defence Committee War Against Drugs नशा तस्करी नशा मुक्त पंजाब नशे के खिलाफ अभियान युद्ध नशेयां विरुद्ध
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleजेल से बाहर निकला अतीक अहमद का बेटा अली, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना
    Next Article RLD में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जयंत चौधरी ने ऐश्वर्य राज सिंह को बनाया यूपी अध्यक्ष
    Cheshta Singh

    Related Posts

    सीएम भगवंत मान ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के हॉकी खिलाड़ियों से की मुलाकात, बढ़ाया उत्साह

    October 29, 2026

    पंजाब में AAP का घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज, मान सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर

    October 19, 2026

    पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता झोटा की हत्या पर सियासी घमासान, CM मान ने दिया जांच का भरोसा

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.