Home Breaking News जेल से बाहर निकला अतीक अहमद का बेटा अली, कड़ी सुरक्षा के...

जेल से बाहर निकला अतीक अहमद का बेटा अली, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना

39
0

झांसी: कुख्यात माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद पैरोल मिलने के करीब 18 घंटे बाद झांसी जिला जेल से बाहर निकला। जेल से निकलते ही उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। जिला जेल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

CO लाइन मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार पुलिस वाहनों के सुरक्षा घेरे में अली अहमद को प्रयागराज ले जाया गया। उसकी सुरक्षा में करीब 15 पुलिसकर्मी तैनात रहे, जबकि कुल करीब 35 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे झांसी से प्रयागराज रवाना किया गया।

अली अहमद को अपने भाई आबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल मिली है। आबान अहमद को आज प्रयागराज में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इसी वजह से अली को झांसी जेल से पैरोल पर बाहर निकालकर कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज ले जाया जा रहा है।

जेल से बाहर निकलने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती। अली अहमद के प्रयागराज पहुंचने और अंतिम संस्कार में शामिल होने तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here