प्रतापगढ़ के महुली में जर्जर मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसे में परिवार का सिर्फ एक सदस्य अमन श्रीवास्तव ही जीवित बचा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने और उन्हें ढांढस बंधाने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा महुली पहुंचे। उन्होंने हादसे में बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उनका हाल जाना और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
प्रतापगढ़ के महुली में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में अमन श्रीवास्तव परिवार के इकलौते सदस्य हैं, जो जीवित बचे हैं।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा पीड़ित परिवार से मिलने महुली पहुंचे। उन्होंने अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
इस दौरान परिजनों ने अमन श्रीवास्तव के सामने रोजगार का संकट बताते हुए उन्हें सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग रखी। परिजनों की मांग पर डॉ. रोहित मिश्रा ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अमन को नौकरी दिलाने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे।
डॉ. रोहित मिश्रा ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि एक ही परिवार के छह लोगों की मौत बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।






