Home bollywood नीतू कपूर ने दिखाई कपूर खानदान की 4 पीढ़ियों की झलक, रेयर...

नीतू कपूर ने दिखाई कपूर खानदान की 4 पीढ़ियों की झलक, रेयर तस्वीर में दिखा परिवार का खूबसूरत रिश्ता

17
0

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार की विरासत हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है। अब अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर कपूर खानदान की चार पीढ़ियों की एक बेहद खास और रेयर तस्वीर शेयर कर फैंस को भावुक कर दिया है। इस तस्वीर में कपूर परिवार की अलग-अलग पीढ़ियों की झलक देखने को मिल रही है। तस्वीर में नीतू कपूर की दिवंगत सास कृष्णा राज कपूर, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और पोती समारा नजर आ रही हैं।

नीतू कपूर ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर साझा की। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने इसे कपूर परिवार की चार पीढ़ियों की एक दुर्लभ झलक बताया। सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह तस्वीर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई।

कृष्णा राज कपूर थीं परिवार की मजबूत कड़ी

कृष्णा राज कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और शोमैन राज कपूर की पत्नी थीं। उन्होंने भले ही फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए रखी, लेकिन कपूर परिवार को एकजुट रखने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है।कृष्णा राज कपूर अभिनेता प्रेमनाथ की बहन थीं और उनका संबंध रीवा के पुलिस परिवार से था। कपूर परिवार के शुरुआती दौर में उन्होंने परिवार की आर्थिक और भावनात्मक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कहा जाता है कि मुंबई के चेंबूर में कपूर परिवार के शुरुआती दिनों में कृष्णा राज कपूर ने परिवार की आर्थिक मदद के लिए साड़ियों पर कढ़ाई तक की थी। यह भी माना जाता है कि राज कपूर की फिल्म ‘बरसात’ (1949) के निर्माण के दौरान उन्होंने अपने गहने तक बेच दिए थे।

राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के पांच बच्चे

राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के पांच बच्चे थे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा और रीमा जैन। कपूर परिवार की अगली पीढ़ियों ने भी हिंदी सिनेमा और अन्य क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई।कृष्णा राज कपूर को कपूर परिवार की आधारशिला माना जाता रहा है। परिवार के सदस्यों के बीच मजबूत रिश्तों को बनाए रखने में उनकी भूमिका को अक्सर याद किया जाता है।

2018 में हुआ था निधन

कृष्णा राज कपूर का निधन 1 अक्टूबर 2018 को 87 वर्ष की उम्र में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी। उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड और कपूर परिवार को गहरा सदमा दिया था।अब उनकी तस्वीर को परिवार की नई पीढ़ी के साथ देखकर फैंस भी पुराने दौर की यादों में लौटते नजर आ रहे हैं। नीतू कपूर की इस पोस्ट ने कपूर परिवार की कई पीढ़ियों के बीच जुड़ी विरासत और रिश्तों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

‘दादी की शादी’ में साथ नजर आईं नीतू और रिद्धिमा

वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर हाल ही में फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आई थीं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी स्क्रीन शेयर की।आशीष आर. मोहन के निर्देशन में बनी यह फिल्म पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें नीतू कपूर और कपिल शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा सदिया खतीब, सरथ कुमार, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरे जैसे कलाकार भी नजर आए।फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।नीतू कपूर की हालिया पोस्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कपूर परिवार सिर्फ बॉलीवुड की विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी पारिवारिक एकजुटता और कई पीढ़ियों से चले आ रहे रिश्तों के लिए भी खास पहचान रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here