Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » हर घर तिरंगा अभियान से बदली 30 हजार ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, 1.90 करोड़ तिरंगे तैयार
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    हर घर तिरंगा अभियान से बदली 30 हजार ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, 1.90 करोड़ तिरंगे तैयार

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 11 अगस्त। उत्तर प्रदेश में इस बार स्वतंत्रता दिवस का उत्सव राष्ट्रभक्ति के साथ ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का संदेश भी देगा। योगी सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ग्रामीण आजीविका से जोड़ते हुए प्रदेश की करीब 30 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा निर्माण के काम से जोड़ा है। छह हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को दो करोड़ राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें से अब तक करीब 1.90 करोड़ तिरंगे तैयार किए जा चुके हैं।

    उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) से जुड़ी महिलाएं तिरंगा तैयार करने से लेकर उसकी फिनिशिंग तक का काम कर रही हैं। तैयार किए जा रहे इन राष्ट्रीय ध्वजों को ग्राम पंचायतों और अन्य संस्थाओं के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर अधिक से अधिक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जा सके।

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और आय का नया अवसर भी तैयार किया है। करीब छह हजार स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार महिलाएं इस अभियान में सीधे तौर पर जुड़ी हैं। सरकार का उद्देश्य राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना भी है। तिरंगा निर्माण पूरा होने के बाद इन्हें ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों और अन्य संस्थाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद अभियान के तहत इन झंडों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

    मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने लखनऊ के चिनहट विकासखंड की ग्राम पंचायत जुग्गौर और सिकन्दरपुर पहुंचकर तिरंगा निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके काम और तैयार किए जा रहे राष्ट्रीय ध्वजों की गुणवत्ता की जानकारी ली। जुग्गौर और सिकन्दरपुर में तुलसी मां स्वयं सहायता समूह, छोटे साहब स्वयं सहायता समूह और बजरंगबली स्वयं सहायता समूह को कुल 1.50 लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें से करीब 1.30 लाख से अधिक तिरंगे तैयार किए जा चुके हैं।

    मिशन निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल राष्ट्रभक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का भी प्रभावी माध्यम बन रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने श्रम और सामूहिक प्रयास से राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी योगदान दे रही हैं।

    सरकार का प्रयास महिलाओं को केवल तिरंगा निर्माण तक सीमित रखने के बजाय उन्हें वर्षभर आय देने वाली गतिविधियों से जोड़ना है। इसके लिए महिला समूहों को मसाला एवं खाद्य प्रसंस्करण, सोलर ड्रायर, सिलाई एवं परिधान निर्माण, अगरबत्ती, डेयरी, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन और हस्तशिल्प जैसे उद्यमों से जोड़ा जा रहा है।

    इस अभियान की खास बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर पहुंचने वाले तिरंगे स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार किए जा रहे हैं। जिन हाथों में घर-परिवार की जिम्मेदारियां हैं, वही हाथ अब देश के राष्ट्रीय पर्व को भव्य बनाने में भी योगदान दे रहे हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक अवसर मिलने के साथ राष्ट्रीय पर्व में प्रत्यक्ष भागीदारी का अवसर भी मिला है।

    योगी सरकार की इस पहल से एक ओर जहां प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक बनाने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर हजारों ग्रामीण महिलाओं को काम और आय का अवसर मिल रहा है। इस तरह आजादी के उत्सव में इस बार राष्ट्रभक्ति के साथ महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता का रंग भी दिखाई देगा।

    Azadi Ka Amrit Mahotsav Har Ghar Tiranga Independence Day lucknow Rural Livelihood Mission Rural Women Self Reliant India Tiranga Making UPSRLM uttar pradesh Women Employment Women Empowerment Women Self Help Groups Yogi Government
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, 10 हजार युवाओं को नौकरी देने की तैयारी
    Next Article FCRA संशोधन विधेयक पर सरकार का बड़ा फैसला, JPC को भेजा जाएगा बिल; ईसाई संगठनों के विरोध के बीच कदम
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.