Home Uttar Pradesh सीएम धामी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की अहम बैठक, योजनाओं...

सीएम धामी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की अहम बैठक, योजनाओं की प्रगति पर होगी चर्चा

43
0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न शासकीय कार्यों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रम में जल जीवन मिशन की बैठक को खास अहमियत दी जा रही है, जिसमें प्रदेश की पेयजल योजनाओं और उनकी प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 10 बजे शासकीय कार्यों और पत्रावलियों के निस्तारण से दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे सचिवालय में जल जीवन मिशन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक में पेयजल योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति और संबंधित विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:20 बजे सोशल बलूनी स्कूल में आयोजित लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के ‘संस्कृति सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड की लोक संस्कृति और कला के क्षेत्र में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के योगदान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 6:50 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वह शासकीय कार्यों का निस्तारण करेंगे।

मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में जल जीवन मिशन की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान प्रदेश में संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति और आम लोगों तक पेयजल सुविधाओं की पहुंच को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here