Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षित यात्रा के लिए यूपी में चलेंगी अतिरिक्त बसें
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    रक्षाबंधन पर बहनों की सुरक्षित यात्रा के लिए यूपी में चलेंगी अतिरिक्त बसें

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraAugust 13, 2026Updated:August 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए योगी सरकार ने प्रदेश में व्यापक परिवहन व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसें चलाने और परिवहन निगम की शत-प्रतिशत बसों को ऑनरोड रखने के निर्देश दिए हैं।

    त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। खासतौर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त सेवाएं संचालित की जाएंगी। लखनऊ, कानपुर समेत अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए भी मांग के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

    परिवहन विभाग ने बस संचालन के साथ यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया है। बसों और बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त रोशनी और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को बसों के संचालन और रूट की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा। भीड़ वाले बस अड्डों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती रहेगी। डिपो और क्षेत्रीय अधिकारी भी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

    परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन. सिंह ने क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को यात्री मांग के अनुसार बस संचालन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से मुरादाबाद-बरेली होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली से अलीगढ़-कानपुर होते हुए पूर्वांचल की ओर बसों के संचालन में जरूरत के मुताबिक मौजूदा प्रतिबंधों में छूट देने का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की भीड़ के अनुरूप पर्याप्त बसें उपलब्ध कराना और उन्हें लंबे समय तक बस का इंतजार करने से बचाना है।

    रक्षाबंधन के दौरान लगातार सेवाएं देने वाले चालक-परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। छह दिनों में निर्धारित शर्तों के साथ 1800 किलोमीटर बस संचालन पूरा करने वाले पात्र चालक-परिचालकों को 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक-परिचालकों को 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की अतिरिक्त राशि मिलेगी। वहीं, डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में छह दिनों तक प्रतिदिन उपस्थित रहने वाले पात्र तकनीकी कर्मचारियों को 500 रुपये एकमुश्त प्रोत्साहन दिया जाएगा।

    चालक-परिचालकों की पात्रता 64 प्रतिशत से अधिक लोड फैक्टर की शर्त से जुड़ी होगी। इसके अलावा चिन्हित बस स्टेशनों पर बेहतर व्यवस्था बनाए रखने वाले कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों के प्रोत्साहन के लिए 90 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार का लक्ष्य है कि रक्षाबंधन के दौरान प्रदेश में बहनों और अन्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध हो तथा त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ का प्रभावी ढंग से प्रबंधन किया जा सके।

    Aligarh Bareilly Bus Service Daya Shankar Singh delhi Eastern Uttar Pradesh Extra Buses Festival Travel Kanpur lucknow Moradabad passenger safety Public Transport Purvanchal Raksha Bandhan 2026 Roadways Buses Special Bus Service Transport Connectivity Transport Department UP Roadways uttar pradesh Women Safety Yogi Government
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleलखनऊ में नकली दवाओं के नेटवर्क पर एफएसडीए का शिकंजा, चार के खिलाफ FIR
    Next Article मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े केस में मंत्री, सांसद और पूर्व जनप्रतिनिधियों को राहत
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.