‘वंदे मातरम्’ पर रामगोपाल यादव के बयान से गरमाई सियासत, बोले- इतने देर तक ‘अटेंशन’ में खड़ा होना मुश्किल
संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को दोनों सदनों में ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ, इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव की प्रतिक्रिया को लेकर सियासी बहस शुरू हो गई है, राम गोपाल यादव ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पहले भी संसद के सत्र में गाया जा चुका है, उन्होंने गीत की अवधि और इसे गाते समय लंबे समय तक ‘अटेंशन’ की मुद्रा में खड़े रहने को लेकर अपनी बात रखी।
‘इतनी देर तक अटेंशन में खड़े रहना मुश्किल’
राम गोपाल यादव ने कहा कि दुनिया के कई देशों में राष्ट्रगान आमतौर पर करीब एक मिनट का होता है, उनके मुताबिक, पहले लोगों को ‘वंदे मातरम्’ का मूल रूप ज्यादा याद था, लेकिन अब शायद ही लोगों को पूरा गीत याद हो, उन्होंने कहा कि जब इसे गाया जाता है तो लोगों को ‘अटेंशन’ की मुद्रा में खड़ा होना पड़ता है और कई लोगों के लिए इतनी देर तक इस स्थिति में खड़े रहना मुश्किल हो सकता है।
Also Read – शराबबंदी पर पप्पू यादव का हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचार चरम पर, नशा हर घर तक पहुंचा’
सपा नेता ने सुझाव दिया कि लोगों के बीच ‘वंदे मातरम्’ की प्रतियां बांटी जानी चाहिए, ताकि लोग इसके शब्दों को ठीक से जान और याद कर सकें।
मूल और नए वर्जन को लेकर भी रखी राय
राम गोपाल यादव ने ‘वंदे मातरम्’ के नए वर्जन को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि नया वर्जन उन्हें मूल वर्जन जितना सुंदर नहीं लगता, उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है, अब देखना होगा कि बीजेपी और अन्य राजनीतिक दल इस बयान पर किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं।
मानसून सत्र हुआ समाप्त
गुरुवार को ‘वंदे मातरम्’ के गायन के बाद संसद के दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया, इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र समाप्त हो गया, पूरे सत्र के दौरान विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर रहा, छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले के साथ-साथ अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर विपक्ष ने चर्चा की मांग की इन मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार गतिरोध देखने को मिला और कई मौकों पर सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
आखिरी दिन संसद पहुंचे पीएम मोदी और गृह मंत्री
मानसून सत्र के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री भी सदन में मौजूद रहे, विपक्ष ने पूरे सत्र के दौरान प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की सदन में मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए और सरकार पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया।
‘वंदे मातरम्’ को लेकर कानून पर भी बहस
‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और इसके अपमान से जुड़े कानूनी प्रावधानों को लेकर भी बहस जारी है। ऐसे में राम गोपाल यादव की टिप्पणी ने इस मुद्दे को एक बार फिर राजनीतिक चर्चा के केंद्र में ला दिया है, अब सवाल यह है कि क्या सपा नेता के इस बयान को लेकर बीजेपी और अन्य दल राजनीतिक हमला तेज करेंगे? क्या ‘वंदे मातरम्’ को लेकर संसद में शुरू हुई बहस आने वाले दिनों में सियासी मुद्दा बन सकती है? फिलहाल, संसद का मानसून सत्र खत्म हो चुका है, लेकिन ‘वंदे मातरम्’ पर शुरू हुई सियासी बहस अभी खत्म होती नजर नहीं आ रही।

