Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » बिहार में शराबबंदी पर सरकार सख्त, शराब कंपनियों पर भी होगी FIR
    Bihar Breaking News

    बिहार में शराबबंदी पर सरकार सख्त, शराब कंपनियों पर भी होगी FIR

    Rashmi RaiBy Rashmi RaiAugust 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करने या उसमें संशोधन की फिलहाल कोई योजना नहीं है, मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को स्पष्ट किया कि प्रदेश में शराबबंदी पहले भी लागू थी, आज भी है और आगे भी जारी रहेगी।

    शराब कंपनियों पर भी होगी कार्रवाई

    मंत्री मदन सहनी ने बताया कि दूसरे राज्यों से सीमा पार कर बिहार में आने वाली विदेशी शराब के मामलों में अब संबंधित कंपनियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाएगी, विभाग की ओर से पिछले महीने ही इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे और कार्रवाई शुरू हो चुकी है।

    शराबबंदी के सकारात्मक परिणाम का दावा

    मंत्री ने कहा कि बिहार में करीब दस वर्षों से शराबबंदी और नशाबंदी लागू है, सरकार के अनुसार, इसका सकारात्मक असर खासकर महिलाओं, दलितों, अनुसूचित जाति-जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के परिवारों पर पड़ा है, उन्होंने बताया कि पहले कई परिवारों में कमाई का बड़ा हिस्सा शराब और नशे पर खर्च हो जाता था, शराबबंदी के बाद ऐसे परिवारों की आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिला है।

    Also Read – विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम धामी की मौजूदगी में होगा राज्य स्तरीय आयोजन

    सूखे नशे के खिलाफ भी अभियान

    सरकार का दावा है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक मात्रा में शराब जब्त की गई है, इसके साथ ही हेरोइन, स्मैक और गांजा जैसे मादक पदार्थों के खिलाफ भी लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है।

    शराबबंदी खत्म होने की चर्चाओं को किया खारिज

    मदन सहनी ने सोशल मीडिया पर शराबबंदी कानून में बदलाव या इसे समाप्त किए जाने से जुड़ी चर्चाओं को खारिज कर दिया, उन्होंने साफ कहा कि कानून में कोई संशोधन नहीं हुआ है और शराबबंदी का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, पूर्णिया में सामने आए एक मामले का भी मंत्री ने जिक्र किया और कहा कि विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    कांवड़ यात्रा और नशे के आरोप पर क्या बोले मंत्री?

    कांवड़ियों के नशे में यात्रा करने से जुड़े सवाल पर मंत्री ने कहा कि इसके समर्थन में कोई ठोस प्रमाण नहीं है, उन्होंने कहा कि बिना प्रमाण के किसी तरह के आरोप को स्वीकार नहीं किया जा सकता, सरकार का संदेश साफ है बिहार में शराबबंदी जारी रहेगी और दूसरे राज्यों से अवैध रूप से शराब पहुंचाने वालों के साथ-साथ संबंधित कंपनियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

    योगी सरकार की निर्यात नीति से यूपी में निवेश और किसानों को सीधा लाभ
    bihar Bihar Breaking News breaking news Latest news
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleयोगी सरकार की निर्यात नीति से यूपी में निवेश और किसानों को सीधा लाभ
    Next Article आजम खान को गृहमंत्री बनाने के बयान पर संजय निषाद का पलटवार, बोले- ‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’
    Rashmi Rai

    Related Posts

    राजा भैया की रामकथा में शामिल होंगे पाकिस्तान के 500 हिंदू शरणार्थी, कराएंगे काशी-अयोध्या के दर्शन

    November 13, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ सम्मान, CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.