आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक छोटेलाल वर्मा का गुरुवार शाम निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। हालत बिगड़ने पर उनकी स्थिति गंभीर हो गई।
तबीयत में सुधार नहीं होने पर विधायक छोटेलाल वर्मा को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटेलाल वर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम योगी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

