बिहार की राजधानी पटना में शनिवार रात गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया, रामकृष्ण नगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने नंदन ऑटोमोबाइल के मालिक अंजनी नंदन को गोली मार दी, गंभीर हालत में उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वर्कशॉप से निकलते समय हमला
जानकारी के मुताबिक, अंजनी नंदन की भूपतिपुर में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप है, शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह वर्कशॉप बंद कर बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी, घटना में उन्हें चार गोलियां लगीं, घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Also Read – गुमशुदा बच्चों की वापसी के बाद भी होगी देखभाल, काउंसलिंग और पुनर्वास पर जोर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं और जल्द कार्रवाई का दावा किया गया है।
इलाके में दहशत
घटना के बाद रामकृष्ण नगर इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है, स्थानीय लोगों ने शहर में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

