Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » भगत सिंह की जयंती पर सीएम योगी की युवाओं से अपील, बोले- ज्ञान को शक्ति और संकल्प को कर्म से जोड़ें
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    भगत सिंह की जयंती पर सीएम योगी की युवाओं से अपील, बोले- ज्ञान को शक्ति और संकल्प को कर्म से जोड़ें

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखकर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में भगत सिंह ने मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जयंती राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखते हुए अपने संकल्प को नई ऊर्जा देने का अवसर है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह ने परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़े भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज समाज को जाति-पाति, नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से मुक्ति के लिए उनके अदम्य साहस और राष्ट्रनिष्ठा से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह एक अध्येता थे और हिंदी, उर्दू, पंजाबी तथा अंग्रेजी सहित कई भाषाओं के ज्ञाता थे। उनका जीवन युवाओं को ज्ञान को अपनी शक्ति बनाने, सीखने की ललक बनाए रखने और संकल्प को कर्म से जोड़ने की प्रेरणा देता है।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ज्ञान जब कौशल से जुड़ता है तो युवा अपनी प्रतिभा को सामर्थ्य में बदलकर अपने सपनों को साकार कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, उद्यम और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के माध्यम से उद्यम स्थापित करने और स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार एवं उद्यमशीलता को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने युवाओं से प्रदेश में उपलब्ध ज्ञान के संसाधनों का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर आधुनिक पुस्तकालय और डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा रही हैं, जिससे युवाओं की ज्ञान तक पहुंच आसान हो सके।

    उन्होंने कहा कि युवाओं को पुस्तकों को अपना मित्र बनाना चाहिए, सवाल पूछने चाहिए, नए विचारों को जानना चाहिए और अपनी जिज्ञासा को लगातार जीवित रखना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पुस्तक किसी युवा के जीवन में नया विचार जगा सकती है और एक नया विचार पूरे समाज को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से ज्ञानवान, संस्कारवान और सामर्थ्यवान उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

    Atal Bihari Vajpayee Library Bhagat Singh Bhagat Singh Jayanti cm yogi adityanath Digital Library Knowledge Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan Nationalism skill development Startup Policy UP GOVERNMENT up news uttar pradesh yogi adityanath Youth Development Youth Empowerment
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleट्रेड शो में तस्वीरों और वीडियो के जरिए दिख रही ग्रामीण बदलाव की कहानी
    Next Article लखनऊ: सीएम योगी 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को देंगे नियुक्ति पत्र, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.