Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • देश
    • मनोरंजन
    • राज्य
    • वायरल-वीडियो
    • विदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    Trending Topics:
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    Home » यूपी की 251 मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ीं, किसानों को एक क्लिक पर मिलेंगे भाव और आवक के आंकड़े
    Uttar Pradesh Uttar Pradesh Government

    यूपी की 251 मंडियां एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ीं, किसानों को एक क्लिक पर मिलेंगे भाव और आवक के आंकड़े

    Shivesh MishraBy Shivesh MishraSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Pinterest Copy Link Telegram LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश की कृषि मंडी व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। प्रदेश की सभी 251 कृषि उपज मंडियां अब एगमार्कनेट 2.0 से जुड़ गई हैं। उत्तर प्रदेश मंडी परिषद के ई-मंडी पोर्टल का एगमार्कनेट 2.0 से एपीआई आधारित एकीकरण पूरा होने के बाद सभी मंडियों से 100 प्रतिशत मार्केट रिपोर्टिंग सुनिश्चित हो गई है।

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इस उपलब्धि की सराहना की है।इस एकीकरण के बाद प्रदेश की मंडियों में कृषि जिंसों के भाव और आवक से जुड़ी जानकारी राष्ट्रीय स्तर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इससे किसानों को अलग-अलग मंडियों में अपनी उपज के भाव और वहां की आवक की जानकारी मिल सकेगी। बाजार की स्थिति की तुलना कर किसान अपनी उपज के विपणन को लेकर बेहतर निर्णय ले सकेंगे।प्रदेश में ई-मंडी व्यवस्था के जरिए मंडियों से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं को पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जा चुका है। अब राष्ट्रीय कृषि बाजार सूचना नेटवर्क से जुड़ने के बाद यूपी की मंडियों का डेटा व्यापक स्तर पर उपलब्ध होगा। इससे किसानों और व्यापारियों को अलग-अलग बाजारों की स्थिति समझने में सुविधा मिलेगी और कृषि बाजार के रुझानों के विश्लेषण के लिए भी व्यवस्थित डेटा उपलब्ध होगा।मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मंडी व्यवस्था को तकनीक के जरिए अधिक पारदर्शी और किसानोपयोगी बनाने पर लगातार काम किया जा रहा है।

    सभी 251 मंडियों को एगमार्कनेट 2.0 से जोड़ने से भाव और आवक की सूचनाओं का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित हुआ है।कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव चिन्मय गोटमारे ने सभी 251 मंडियों के सफल एपीआई एकीकरण और शत-प्रतिशत मार्केट रिपोर्टिंग की सराहना की है। उन्होंने इसे मंडी परिषद, मंडी समितियों, अधिकारियों, तकनीकी टीम और फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के समन्वित प्रयास का परिणाम बताया।

    Agmarknet 2.0 Agricultural Market Agriculture News Digital Agriculture E-Mandi Farmer News Farmers Mandi Prices Market Reporting UP Mandi UP Mandi Parishad up news uttar pradesh yogi adityanath
    Add as Preferred on Google Follow on Google News Follow on Flipboard
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Copy Link
    Previous Articleजनता दर्शन में सीएम योगी का निर्देश “समस्या निस्तारण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई”
    Next Article UP Rajya Sabha Election 2026: अखिलेश यादव का ‘सरप्राइज’ क्या? तीसरे प्रत्याशी के दांव से बढ़ा सियासी रोमांच
    Shivesh Mishra

    Related Posts

    CM Yogi News: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे नए टैबलेट, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कही बड़ी बात

    November 15, 2026

    छठ महापर्व को लेकर सीएम योगी सख्त, घाटों पर सुरक्षा से लेकर स्वच्छता तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 14, 2026

    यूपी के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन, डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी जिम्मेदारी

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • Share App
    • Copyright Policy
    • Content Violation Policy
    • Advertisement Tariff
    • Become our Reporter
    • About
    • Grievance Redressal
    • Contact
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.