बिहार चुनाव में भोजपुरी के दो दिग्गजो के बीच तेज हुई जुबानी जंग

    15
    0

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब राजनीतिक मुकाबला सिर्फ नेताओं के बीच नहीं,
    बल्कि भोजपुरी सिनेमा के सितारों के बीच भी नजर आने लगा है। बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने अपने ही इंडस्ट्री के साथी
    और आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव पर सीधा हमला बोला है। रवि किशन ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा छोटा भाई भी अधर्मी हुआ, तो वाण चलेगा।”

    वि किशन का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है रविकिशन और खेसारी लाल दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के चमकते चेहरे हैं,
    लेकिन अब राजनीतिक मंच पर आमने-सामने हैं।
    रवि किशन बीजेपी के सांसद हैं, तो खेसारी लाल यादव आरजेडी के टिकट पर छपरा से चुनाव मैदान में उतरे हैं।

    ALSO READ:एसडीएम के घर में चोरी, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल

    मीडिया से बात करते हुये रवि किशन ने कहा “हमने उन्हें छोटा भाई कहा था, लेकिन अगर भाई भी अधर्मी हो जाए, तो वाण चलाना ही पड़ेगा।”
    वही खेसारी लाल यादव ने भी रवि किशन के इस बयान को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि
    रवि किशन उनके बड़े भाई हैं, इसलिए सीधे उनका जवाब देना उचित नहीं समझते।
    लेकिन उन्होंने सवाल भी उठाया कि बिहार के लोगों को बाहर जाने से क्यों नहीं रोका गया, पलायन क्यों बढ़ा, और युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला। खेसारी ने आगे कहा कि गुजरात में तो कई फैक्ट्रियां लग गई हैं, लेकिन क्या रवि किशन भैया ने कभी संसद में बिहार के लिए आवाज उठाई है? कभी साथ में मंच साझा करने वाले दोनों कलाकार अब चुनावी अखाड़े के दो अलग-अलग छोर पर खड़े हैं।