नंदिनी नगर में आयोजित राष्ट्रकथा कार्यक्रम से जुड़े बृजभूषण शरण सिंह के यूट्यूब पर लगातार कई वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मंच से गीत गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
आमतौर पर अपने बेबाक बयानों और राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बृजभूषण शरण सिंह इन दिनों अपने आध्यात्मिक स्वरूप को लेकर चर्चा में हैं। राष्ट्रकथा के दौरान उनका यह अलग और भावुक अंदाज़ लोगों को आकर्षित कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कई बार बृजभूषण शरण सिंह को रितेश्वर आनंद महाराज जी के प्रवचन सुनते हुए भावुक होते देखा गया है। कभी उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं तो कभी वह श्रद्धा भाव से उनके चरणों में दंडवत करते नजर आते हैं।
अब एक वीडियो सामने आया है जिसमे मंच से बृजभूषण शरण सिंह गीत गुनगुना रहे है वीडियो के सामने आने के बाद समर्थकों के साथ-साथ आम लोग भी इस बदले हुए अंदाज़ पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे उनके आध्यात्मिक जुड़ाव का प्रतीक बता रहा है तो कोई इसे राष्ट्रकथा कार्यक्रम के भावनात्मक माहौल से जोड़कर देख रहा है।


