Home Crime कूड़े के ढेर में धमाका: पुरानी आतिशबाजी बनी हादसे की वजह

कूड़े के ढेर में धमाका: पुरानी आतिशबाजी बनी हादसे की वजह

8
0

रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में कूड़े के ढेर में हुए जोरदार धमाके का पुलिस ने खुलासा कर दिया है जांच में सामने आया है कि यह विस्फोट किसी साजिश का नहीं, बल्कि दिवाली के समय बची पुरानी आतिशबाजी सामग्री के कारण हुआ था।घटना रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर इलाके की है, जहां तोपखाना गेट के पास नगर पालिका के कूड़ा प्लांट में अचानक जोरदार धमाका हो गया।धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त एक युवक कूड़ा बीन रहा था, तभी वह इस विस्फोट की चपेट में आ गया।धमाके में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेर लिया गया।मामले की जांच के लिए बरेली से बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया।टीम ने कूड़े के ढेर की गहन जांच की, जिसमें किसी भी तरह की संदिग्ध या विस्फोटक साजिश के संकेत नहीं मिले।

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह बयान

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि“कूड़े के ढेर में एक युवक कूड़ा बीन रहा था, उसी दौरान वहां मौजूद पुरानी आतिशबाजी सामग्री में विस्फोट हो गया। जांच में किसी प्रकार की साजिश या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है।”फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील कर रही है कि कूड़े में ज्वलनशील या खतरनाक सामग्री न फेंकें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here