Home Political news कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे की होटल में संदिग्ध मौत, महिला मित्र...

कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे की होटल में संदिग्ध मौत, महिला मित्र के साथ लिया था कमरा

47
0

कानपुर के एक होटल के बंद कमरे में मिला इंजीनियर का शव, रात में महिला मित्र के साथ आया था और सुबह सामने आई ऐसी तस्वीर जिसने हर किसी को चौंका दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बेटे की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार इसे हत्या बता रहा है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है।

ALSO READ सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- ‘लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद’ कांग्रेस ने जताई आपत्ति

आखिर होटल के कमरे में रात भर क्या हुआ? इसी रहस्य को सुलझाने में जुटी है पुलिस। कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र स्थित साकेतनगर के अमन पैराडाइज होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी मोहम्मद फजल खान के 32 वर्षीय बेटे गयास का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। गयास ने पुणे से बीटेक किया था और दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। पिछले छह महीनों से वह घर से ही काम कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर गयास अपनी एक महिला मित्र के साथ होटल पहुंचा था। शाम करीब साढ़े सात बजे वह महिला को बाहर छोड़ने गया और कुछ देर बाद वापस कमरे में लौट आया। रात में उसने ऑनलाइन खाना भी मंगवाया था। लेकिन शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मास्टर की की मदद से दरवाजा खुलवाया तो अंदर गयास का शव चादर के सहारे पंखे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि शव के पैर घुटनों से मुड़े हुए थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। उनका कहना है कि गयास की हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। मौके से शराब की बोतल और सिगरेट का पैकेट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने होटल का डीवीआर अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और गयास के साथ होटल आने वाली महिला मित्र की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही मौत की गुत्थी के कई राज खुल सकते हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।