Home Political news सैफई पहुंचे शंकराचार्य अखिलेश-डिंपल ने ऐसा स्वागत किया कि यूपी की सियासत...

सैफई पहुंचे शंकराचार्य अखिलेश-डिंपल ने ऐसा स्वागत किया कि यूपी की सियासत में मच गई हलचल!

41
0

कन्नौज में सड़क पर रात गुजारने को मजबूर हुए शंकराचार्य, लेकिन सैफई पहुंचते ही बिछ गया सम्मान का लाल कालीन! भगवाधारी मुख्यमंत्री के राज में नहीं मिला ठिकाना, तो अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने किया दिव्य स्वागत। क्या 2027 से पहले ब्राह्मण राजनीति में कोई बड़ा दांव खेला जा रहा है? क्या सैफई से निकला यह संदेश यूपी की सियासत का खेल बदल सकता है? ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के अभियान के तहत देशव्यापी यात्रा पर हैं।

ALSO READ सूर्या हत्याकांड पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- ‘लव जिहाद के बाद अब फ्रेंड जिहाद’ कांग्रेस ने जताई आपत्ति

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की गौरक्षा यात्रा सैफई  पहुंचीं, जहाँ सपा सांसद डिंपल यादव ने उनका स्वागत किया और उनकी ...

कन्नौज प्रवास के दौरान उनके समर्थकों ने आरोप लगाया कि उन्हें उचित व्यवस्था नहीं मिली और हालात ऐसे बने कि सड़क पर ही रुकना पड़ा। इस मामले को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ। इसी बीच जब शंकराचार्य सैफई पहुंचे तो समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने उनका भव्य स्वागत किया। डिंपल यादव ने उनके प्रवास स्थल पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया और आरती उतारी। कन्नौज की कथित अव्यवस्था पर खेद जताते हुए माफी भी मांगी गई। मंच से शंकराचार्य ने बिना किसी का नाम लिए गौ संरक्षण के दावों पर सवाल उठाए और कहा कि सिर्फ राजनीति नहीं, जमीन पर काम भी दिखना चाहिए। उन्होंने अखिलेश यादव परिवार के आतिथ्य और धर्म के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। सवाल उठ रहा है कि क्या 2027 से पहले ब्राह्मण समाज को लेकर नई राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है? क्योंकि यूपी की राजनीति में अक्सर कहा जाता है कि ब्राह्मण जिस ओर झुका, सत्ता का सिंहासन भी उसी ओर गया। फिलहाल इसका जवाब समय के गर्भ में है, लेकिन सैफई से निकली तस्वीरों ने राजनीतिक हलकों में नई बहस जरूर छेड़ दी है।