Home Bihar RJD को ‘लठैत पार्टी’ कहने पर बवाल! रोहिणी आचार्य अपनी ही विधायक...

RJD को ‘लठैत पार्टी’ कहने पर बवाल! रोहिणी आचार्य अपनी ही विधायक पर भड़कीं

33
0
बिहार की राजनीति में बड़ा विवाद

बिहार की राजनीति में एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं, पार्टी के अंदरूनी विवाद और बयानबाज़ी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, हाल ही में बोधगया से RJD विधायक कुमार सर्वजीत के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने पार्टी को “लठैत पार्टी” करार दिया था। इस बयान के बाद पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

‘लठैत पार्टी’ बयान पर मचा बवाल

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा था कि पहले RJD में कई समस्याएं थीं, लेकिन संजय यादव के आने के बाद पार्टी में सुधार हुआ है, उन्होंने इसी संदर्भ में RJD को “लठैत पार्टी” कह दिया, जिस पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

रोहिणी आचार्य का कड़ा पलटवार

Also Read – वाराणसी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, 100 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली रफ्तार

रोहिणी आचार्य ने इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा, “जिस थाली में खाना उसी में छेद करना इसे ही कहते हैं, RJD को लठैत पार्टी कहना पूरी तरह सामंती मानसिकता को दर्शाता है,” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि यह बयान लालू यादव की विचारधारा के विरोधियों की भाषा जैसा है।

“विरोधियों की शह पर दिया गया बयान?”

रोहिणी आचार्य ने आशंका जताई कि यह बयान केवल व्यक्तिगत राय नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि संभव है कि इसके पीछे राजनीतिक विरोधियों या पार्टी के अंदर घुसपैठ करने वालों का प्रभाव हो, रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए संकेत दिया कि कुछ नेता पार्टी के भीतर विभाजन पैदा कर रहे हैं, उन्होंने दावा किया कि संजय यादव को लेकर जो बातें कही जा रही हैं, वह RJD को कमजोर करने की कोशिशों का हिस्सा हो सकती हैं, उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का जनाधार गरीबों, वंचितों और शोषित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई से जुड़ा रहा है।

RJD में बढ़ता तनाव

इस पूरे घटनाक्रम के बाद RJD के अंदर मतभेद और गहरे होते दिख रहे हैं, लगातार सामने आ रहे बयानों ने पार्टी की एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आने वाले समय में बिहार की राजनीति को और प्रभावित कर सकता है, RJD के भीतर जारी यह विवाद केवल एक बयान तक सीमित नहीं लगता, बल्कि पार्टी के भीतर नेतृत्व और दिशा को लेकर बढ़ती असहमति को भी उजागर करता है, अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस स्थिति को कैसे संभालता है।