Home Uttarakhand news मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, 2 जुलाई को होगी राज्यव्यापी...

मानसून से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड, 2 जुलाई को होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल

52
0

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य सरकार आपदा से निपटने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है।

मुख्यमंत्री ने 9 जून को अधिकारियों को मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) के माध्यम से सभी जनपदों की तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों और आपदा प्रबंधन रणनीति का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद 2 जुलाई को राज्यस्तरीय मुख्य मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अत्याधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान इस्तेमाल होने वाले आधुनिक संसाधनों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

राज्य सरकार का उद्देश्य मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से पहले सभी एजेंसियों की तैयारियों को परखना और राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक तेज, समन्वित और प्रभावी बनाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।