Home Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़कीं मायावती, बोलीं– ऐसे लोगों को सख्त...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़कीं मायावती, बोलीं– ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए

45
0

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: मायावती का बयान, 8 आरोपी जेल में – जांच जारी

अयोध्या के पवित्र राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी और गबन के मामले ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तर पर हलचल मचा दी है, इस पूरे घटनाक्रम पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मायावती का सख्त बयान

मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले का राजनीतिकरण करना सही नहीं होगा, उन्होंने आगे लिखा कि मीडिया में मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी गड़बड़ी की जो खबरें सामने आ रही हैं, वे बेहद गंभीर और चिंताजनक हैं, साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि अयोध्या राम मंदिर में भी देश के अन्य प्रमुख मंदिरों की तरह चढ़ावे के हिसाब-किताब के लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनाई जानी चाहिए।

8 आरोपी न्यायिक हिरासत में

Also Read – खान सर फायरिंग मामले में आज अहम सुनवाई, पुलिस केस डायरी में नए दावों से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, सभी आरोपियों को अयोध्या की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, पुलिस के अनुसार, जांच अभी शुरुआती चरण में है और कई पहलुओं पर विस्तृत जांच जारी है, आने वाले दिनों में आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड भी ली जा सकती है।

आगे की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई अहम सवालों की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क और घटनाक्रम की परतें खोली जाएंगी, अगली सुनवाई 13 जुलाई को निर्धारित की गई है, राम मंदिर जैसे पवित्र स्थल से जुड़े इस मामले ने जहां श्रद्धालुओं को आहत किया है, वहीं राजनीतिक बयानबाज़ी और प्रशासनिक कार्रवाई ने इसे और गंभीर बना दिया है, अब सभी की निगाहें जांच और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं कि सच कब और कैसे सामने आता है।